Assam Rifles Recruitment 2022: 10वीं, 12वीं और ग्रैजुएशन पास कर चुके अभ्यर्थी इस अर्धसैनिक बल में बना सकते हैं करियर, इन पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई
असम राइफल्स ने ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हवलदार, राइफलमैन, वारंट ऑफिसर और नायब सूबेदार के कुल 1,380 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप भी सेना में शामिल होकर देश की सेवा और सरहदों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधों में उठाना चाहते हैं तो इन-दिनों आपके पास असम राइफल्स में करियर बनाने का सबसे सुनहरा मौका है। असम राइफल्स की ओर से दसवीं, बारहवीं व ग्रैजुएशन पास कर चुके सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को हवलदार क्लर्क, राइफलमैन आर्मर, हवलदार ऑपरेटर रेडियो एंड लाइन और नायाब सूबेदार जैसे विभिन्न पदों पर फार्म भरने का मौका दिया गया है। इन पदों की आवेदन प्रक्रिया छह जून से शुरू हो चुकी है जिसके आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई है। इन पदों पर न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 वर्ष की आयुसीमा वाले कैंडिडेट्स ही फार्म भर सकते हैं। इनकी आयु की गणना एक अगस्त 1999 से लेकर एक अगस्त 2004 के बीच की जाएगी। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसीअन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
असम राइफल्स द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक राइफलमैन आर्मर, राइफलमैन बार्बर, राइफलमैन प्रयोगशाला सहायक, राइफलमैन नर्सिंग असिस्टेंट जैसे कई पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि हवलदार क्लर्क, हवलदार ऑपरेटर रेडियो एंड लाइन, वारंट ऑफिसर रेडियो मैकेनिक जैसे पदों पर 12वीं पास कैंडिडेट्स ही अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा नायाब सूबेदार के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इन पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
असम राइफल्स की 1380 पदों की भर्ती के अंतर्गत रिलीजियस टीचर, नर्सिंग असिस्टेंट, प्रयोगशाला सहायक, राइफलमैन आर्मर, वाशरमैन पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग द्वारा जारीनोटिफिकेशन अवश्य देख लें।
भर्ती की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल करनी होगी। इन सभी स्टेज को पार करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।