फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Can the time available for the race be reduced in constable recruitment-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: क्या कॉन्स्टेबल भर्ती में कम किया जा सकता है दौड़ के लिए मिलने वाला समय, जानिए पहले कब हुआ था इस समयसीमा में बदलाव

Thu, 16 Jun 2022 02:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 16 Jun 2022 02:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जून माह के अंत तक सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने की कवायद शुरू कर सकता है। 
 

विज्ञापन
Can the time available for the race be reduced in constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही हजारों पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जाने वाली है। पुलिस विभाग में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को अभी से इसकी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। यूपीपीआरपीबी के ओर से किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी कर 26 हजार कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके अंतर्गत 26,382 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों को भराजाएगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होना है। ऐसे में इच्छुक एवं पात्रउम्मीदवारों को कमरकस लेनी चाहिए। हालांकि यूपीपीआरपीबी की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती के आयोजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now में भी एडमिशन लेकर सभी विषयों की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या घटाया जा सकता है रेस के लिए मिलने वाला समय

यूपी के पुलिस विभाग में नौकरी करने के लिए अक्सर युवाओं में होड़ मची रहती है। दिनों-दिन इस विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली भर्तियों में बड़ी तादाद में युवा शामिल होते देखेजाते हैं। ऐसे में भर्ती बोर्ड की ओर से चयन प्रक्रिया में भी बदलाव करना पड़ता है।  साल 2013 में 14 मई को 20 हजार पदों के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार तब पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 30 मिनट के भीतर व महिला कैंडिडेट्स को 18 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ना होता था लेकिन लगातार उम्मीदवारों की बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए भर्ती बोर्ड ने इस नियम में बदलाव कर दिया। इसके बाद 16 नवम्बर 2018 को 49 हजार पदों की आरक्षी भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जहां पुरूष कैंडिडेट्स को अब 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट व महिला कैंडिडेट्स को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करने का नियम लागू कर दिया गया है। ऐसे अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए इस नियम में इस बार भी संशोधन कर सकता है। हालांकि यूपीपीआरपीबी की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारीकिए जाने तक इंतजार करना होगा।    

विज्ञापन

कितने नंबर लाने पर पास हो सकते हैं अभ्यर्थी 

 यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बनने के  लिए कुल 300 अंकों की लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 185.34 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 172.32, अनुसूचित जाति की कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 145.39 और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को कम से कम 114.19 नंबर लाने पड़ सकते हैं। यह आंकड़े वर्ष 2018-19 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के आधार पर साझा किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीजके मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed