फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   can the system of normalization be implemented in Lekhpal recruitment-safalta

UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल भर्ती में किन परिस्थितियों में लागू की जा सकती है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था और इससे आप कैसे होंगे प्रभावित

Tue, 18 Jan 2022 07:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 18 Jan 2022 07:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुछ विशेष परिस्थितियों में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।
 

विज्ञापन
can the system of normalization be implemented in Lekhpal recruitment-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सालों बाद लेखपाल के पदों पर हो रही भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो 28 जनवरी 2022 तक चलेगी। इससे पहले 2015 में निकली लेखपाल भर्ती के जरिए राज्य में 13,600 रिक्त पदों को भरा गया था जबकि वर्तमान लेखपाल भर्ती में रिक्तियों की संख्या घटकर 8,085 हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पांच जनवरी को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू की थी। इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book -  Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किन परिस्थितियों में लागू की जा सकती है नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :

राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। हालांकि,यह व्यवस्था कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लागू की जाएगी। दरअसल लेखपाल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर इस भर्ती के लिए परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा कितने शिफ्टों में आयोजित होगी,इसका फैसला आयोग लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय करेगा।

विज्ञापन

आपके ऊपर क्या पड़ेगा प्रभाव :

लेखपाल भर्ती में अगर नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है,तो इसका प्रभाव आपके ऊपर भी पड़ेगा। दरअसल नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। इसलिए अगर इस परीक्षा में आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं तो आपको एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं और अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC,यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed