फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   By scoring less than 50 percent marks, you can be successful in this exam, by following these tips-safalta

UPSC NDA Exam 2021: 50 प्रतिशत से भी कम अंक लाकर इस परीक्षा में हो सकते हैं सफल, इन टिप्स को फॉलो कर आसानी से इस परीक्षा में हो सकते हैं पास

Thu, 14 Jul 2022 02:17 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 14 Jul 2022 02:17 PM IST
सार

NDA/NA में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस साल इस प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
 

विज्ञापन
By scoring less than 50 percent marks, you can be successful in this exam, by following these tips-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सरकारी नौकरी के लिए कई परीक्षाएं आयोजित करवाता है और उनमें एक एनडीए प्रवेश परीक्षा (NDA Exam) भी है। इस परीक्षा के जरिए सेना में ऑफिसर बना जा सकता है। इस साल NDA/NA प्रवेश परीक्षा का आयोजन NDA की 370 और NA की 30 सीटों के लिए हो रही है। इसमें चयनित होने के लिए सब से पहले लिखित परीक्षा फिर इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। NDA/NA के हर बैच की परीक्षा में शामिल होने के करीब 4-5 लाख आवेदन आते हैं लेकिन उनमें से औसतन 400 अभ्यर्थियों का  ही चयन किया जाता है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारीकर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए कैसे हो सकते है 50 प्रतिशत अंक में पास:

NDA/NA परीक्षा में 50 प्रतिशत नंबर हासिल कर भी आप लिखित परीक्षा को पास कर सकते हैं। दरअसल इसकी लिखित परीक्षा 900 नंबर की होती है और साल 2019 में NDA & NA (I) लिखित परीक्षा में342 अंक पाने वाले उम्मीदवार पास हो गए थे। जबकि NDA & NA (II) में यह स्कोर 346 था। वहीं, साल 2020 में कट ऑफ 355 अंक का गया था। तो मतलब अगर आप 50 प्रतिशत कम से कम स्कोर करतेहैं तो आप का चयन हो सकता है। 

विज्ञापन

जानिए क्या है परीक्षा का पैटर्न:

परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले छात्रों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दें कि NDA/NA में प्रवेश के लिए होने वाली लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है औरइसमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरलनॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भीहोगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन टिप्स की मदद से आसानी से पास कर सकते हैं परीक्षा:

उम्मीदवारों को इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है तो छात्र प्रश्नों के उत्तर देने में जितनी गलती करने से बच सकें उतना उनके रिज़ल्ट पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उम्मीदवारपरीक्षा की तैयारी के लिए इंटरनेट और यूट्यूब की सहायता ले सकते हैं, इससे आपको बहुत मदद मिल जाएगी। तैयारी के साथ-साथ पुराने प्रश्न पत्रों को भी हल करते रहें। इससे आपको निर्धारित समय में रह करप्रश्न पत्र हल करने की आदत हो जायेगी और बिना कोई प्रश्न छोड़े आप सभी प्रश्नों को समय से हल कर पाएंगे। इससे आपकी स्पीड और एक्युरेसी लेवल भी सुधरेगी। साथ ही आप अपने तैयारी का खुद सेमूल्यांकन कर सकते हैं कि आपने कितने समय में कितने प्रश्न हल किए हैं और किस विषय और टॉपिक पर आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।    

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed