{"_id":"577cdb464f1c1b72027fb3f9","slug":"bus-driver-recruitment-in-himachal-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर के 300 पदों पर भर्ती, ड्राइविंग टेस्ट के बाद नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ड्राइवर के 300 पदों पर भर्ती, ड्राइविंग टेस्ट के बाद नौकरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
18-45 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने ड्राइवर के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इन रिक्तियों की संख्या 300 है। जारी रिक्तियों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा उतीर्ण तथा भारी परिवहन वाहन का वैध लाइसेंस के साथ भारी यात्री वाहन चलाने का 03 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
ध्यान रहे, आवेदकों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ तथा कद (ऊंचाई) 160 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। इन पदों पर 18 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2016 के आधार पर की जाएगी। जारी रिक्तियों पर वेतनमान के तहत 6,000 रुपये और ग्रेड पे 1,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

ऑफलाइन होंगे आवेदन
आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 20 जुलाई
विज्ञापित पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.hrtc.gov.in से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ डीडी एवं मांगे गए सभी संबंधित प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर भेजें।
इन पदों पर आवेदन शुल्क 200 रुपये डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करने होंगे। डीडी 'वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी शिमला-171003' के पक्ष में तैयार करें। जारी रिक्तियों पर आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2016 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए लिंक http://hrtc.gov.in/hrtc/new/dvrrec.pdf पर विजिट करें।