फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bumping of jobs in the banking sector, after clerks-safalta

IBPS PO Recruitment 2022: बैकिंग सेक्टर में नौकरियों की भरमार, क्लर्क के बाद अब PO की बंपर भर्ती

Tue, 02 Aug 2022 03:42 PM IST
New Delhi Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 02 Aug 2022 03:42 PM IST
सार

IBPS की क्लर्क-XII भर्ती के बाद अब प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक चलेगी। इसके अंतर्गत लगभग 6,432 पद भरे जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Bumping of jobs in the banking sector, after clerks-safalta
IBPS PO Recruitment 2022 - फोटो : My result plus

विस्तार

सरकारी और अर्धसरकारी बैंकों में करियर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के पास इन दिनों सुनहरा अवसर है। बैकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क भर्ती के बाद बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी के हजारों पदों पर सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता की जांच करने के बाद 6432 पदों के लिए अपनी दावेदारी कर सकते हैं। यह आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त 2022 से लेकर 22 तक जारी रहेगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तार से पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अनिवार्य शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा

आईबीपीएस की ओर से पीओ के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विवि से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी होता है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 20 वर्ष व  अधिकतम 30 साल तक ही होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं। 

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 6432 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों को दो ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होंगी जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल है। इसके अलावा अंतिम रूप से सफल कैंडिड्टेस को इंटरव्यू प्रक्रिया से भी होकर गुजरना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed