फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bumper restoration of home guards is going to come out in Uttar Pradesh-safalta

UP Homeguard Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में निकलने वाली है होमगार्ड्स की बंपर बहाली, जानें राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित

Mon, 18 Apr 2022 03:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 18 Apr 2022 03:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में पिछले काफी समय से होमगार्ड जवानों की बहाली नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
Bumper restoration of home guards is going to come out in Uttar Pradesh-safalta
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड जवानों के इस वक्त तकरीबन 30 हजार से भी ज्यादा पद खाली हैं और इन पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। राज्य में पिछले काफी समय से होमगार्ड के पदों पर बहाली नहीं हुई है और इस वजह से होमगार्ड विभाग में हजारों पद खाली हैं। हालांकि इस भर्ती के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिकसूचना नहीं आई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी केलिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP GK EBooks- Download Now लिंक परक्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है रिक्तियों की संख्या का गणित :

किसी भी राज्य में होमगार्ड जवान की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए उस राज्य के पुलिसबल की सहायता करते हैं। उत्तर प्रदेश में भीकानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में इनका अहम योगदान है और इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में इस विभाग मेंलगभग 85,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में तकरीबन 32 हजार पद खाली हैं और खाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्तीके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इन रिपोर्ट्स की मानें तो होमगार्ड विभाग में रिक्तियों को भरने के लिए हर साल सात हजार पुरुष और चार हजार महिलाओं की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड को मिलता है इतना सैलरी

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed