Bihar Recruitment 2022: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में हो रही हैं बम्पर भर्तियां, 25,000 रुपए तक दिया जाएगा वेतन
NHM के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएचएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
अगर आप स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप बिहार एचएचएम के सीएचओ भर्ती -2022 के माध्यम से कुल 4,050 पदों पर करायी जाने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अंतगर्त चयनित उम्मीदवारों को कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं देने का मौका मिलेगा। आवेदन की शुरूआत 11 फरवरी 2022 से कर दी गयी है जो 3 मार्च 2022 तक जारी चलेगी। इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले कैंडिडेट्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर आधारित होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य देख लेना चाहिए। वहीं, अगर इसके अलावा अभ्यर्थी सरकारी नौकरी के लिए किसी और प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो वो उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के FREE Bihar General Knowledge EBook PDF- Download कोर्स की मदद ले सकते हैं और इस विषय पर अपनी पकड़ मजबूत बना सकते हैं।
किसके हिस्से में हैं कितनी सीटें
· सामान्य वर्ग - 936
· अनारक्षित महिला-499
· एमबीसी- 556 -
· एमबीसी महिला- 238
· बीसी - 276 -
· बीसी महिला -143
· एससी- 692
· एससी महिला - 214
· एसटी -24
· एसटी महिला -11
· ड्ब्लयूबीसी- 104
· ईड्ब्ल्यूएस -250
· ईड्ब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों के लिए 107 सीटें आरक्षित हैं।
योग्यता व आयुसीमा
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार ने जनरल नर्सिंग मिडवाइफ़री यानी GNM या B.Sc नर्सिंग का कोर्स किया हो अथवा नियमित स्टाफ नर्स GNM/B.Sc नर्सिंग या कार्यरत संविदा कर्मचारी नर्स जीएनएम/बी.एससी नर्सिंग के तौर पर अनुभव प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष हो, जनरल और ईडब्ल्यूएस महिला/बीसी/एमबीसी (पुरुष और महिला) की अधिकतम आयु 45 वर्ष व एससी या एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की आयुसीमा 47 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और मासिक वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें न्यूनतम अर्हक अंक कुल मिलाकर 30% होंगे। स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार सीएचओ वेतन प्रति माह 25,000 रुपये और हर महीने परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेटिव 15000 रुपये तक है। अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी की गयी अधिसूचना को अवश्य देख लें।