UP Panchayati Raj Recruitment 2022: इन पदों पर हो रही हैं बम्पर भर्तियां, जान लें मेरिट के आधार पर होने वाली इस भर्ती में किन प्रमाणपत्रोंं के लिए मिलेंगे अतिरिक्त अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग की ओर से आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर (सिविल) के 1,875 पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इसके लिए विभाग ने इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत एक जून से की जा चुकी है जो 15 जून 2022 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई शुल्क भुगतान नहीं करना है। भर्ती में न्यूनतम 18 और अधिकतम 65 वर्ष की आयुसीमा वाले कैंडिडेट्स ही शामिल हो सकेंगे। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के द्वारा प्रत्येक जिले में 25 आर्किटेक्ट की नियुक्ति की जानी है लेकिन विभाग द्वारा पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पंचायती राज विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता व चयन प्रक्रिया
पंचायती राज विभाग द्व्रारा इन पदों पर कराई जा रही भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर भर्तीके लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर फाइनल सिलेक्शन होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भर्ती केलिए जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।
इन प्रमाण पत्रों के लिए मिलेंगे अतिरिक्त अंक
यूपी पंचायती राज विभाग के जरिए सिविल इंजीनियर/ऑर्किटेक्चर के पदों पर हो रहीू भर्ती में जिन कैंडिडेट्स के पास एनसीसी-सी सर्टिफिकेट और राज्य स्तरीय खेल में प्रतिभाग करने का सर्टिफिकेट होगा, उन्हें पांच अंक ज्यादा मिलेंगे जबकि एनएसएस/एनसीसी -बी अथवा स्कॉउट गाइड में प्रमाण पत्र रखने वाले उम्मीदवार को तीन अंंक दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा NIELIT से एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा या ओ-लेवल कोर्स में सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यर्थियों के हिस्से में पांच नंबर अतिरिक्त जोड़े जाएंगे। इस बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिफेशन को अवश्य देख लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।