{"_id":"68426b3fb938cb0c7709a1d1","slug":"bssc-field-assistant-exam-2025-bihar-field-assistant-recruitment-test-on-july-11-schedule-released-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BSSC Field Assistant Exam 2025: बिहार में 11 जुलाई को होगी फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, शेड्यूल जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BSSC Field Assistant Exam 2025: बिहार में 11 जुलाई को होगी फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा, शेड्यूल जारी
Fri, 06 Jun 2025 09:45 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 06 Jun 2025 09:45 AM IST
सार
BSSC Field Assistant Exam 2025: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
फील्ड असिस्टेंट भर्ती परीक्षा
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
BSSC Field Assistant Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 11 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
बीएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सूचना बेहद जरूरी है।
अन्य श्रेणियों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
विज्ञापन
बीएसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सूचना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
कुल 201 पदों पर होगी नियुक्ति, 35% महिलाओं के लिए आरक्षित
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 201 फील्ड असिस्टेंट पदों को भरा जाएगा। इनमें से 67 पद (35%) महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।अन्य श्रेणियों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (General): 79 पद
- एससी (SC): 35 पद
- एसटी (ST): 2 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 20 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 21 पद
- अति पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 7 पद
- एमबीसी (MBC): 37 पद
जल्द जारी होगा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
जिन उम्मीदवारों ने 25 अप्रैल से 21 मई 2025 के बीच आवेदन किया है, उनके लिए यह परीक्षा तिथि बड़ी राहत लेकर आई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में ले जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक व अन्य अपडेट्स के लिए बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।पात्रता और चयन प्रक्रिया
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा फील्ड असिस्टेंट (कृषि विभाग) पद के लिए उम्मीदवारों से विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की मांग की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से आईएससी (कृषि) या कृषि में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि अन्य किसी भी समकक्ष शैक्षणिक योग्यता को मान्य नहीं माना जाएगा।आयु सीमा की बात करें तो, यह 01 अगस्त 2025 को आधारित होगी। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित है। वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं, बीसी/ओबीसी वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी/एसटी वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए आयु सीमा 42 वर्ष तक रखी गई है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी- पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और फिर मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के अनुसार ₹5200-₹20200 का मासिक वेतनमान तथा ₹1900 ग्रेड पे प्रदान किया जाएगा।