फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSNL Recruitment 2022 Bsnl invited applications on the posts of apperentice sarkari naukri

BSNL Recruitment 2022: बीएसएनएल में अप्रेंटिस के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 03 Mar 2022 08:06 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

BSNL Recruitment 2022: भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित विषय में डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।

विज्ञापन
BSNL Recruitment 2022 Bsnl invited applications on the posts of apperentice sarkari naukri
BSNL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BSNL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पंजाब सर्किल के लिए डिप्लोमा अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन


BSNL Recruitment 2022: 9 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 तक है। आखिरी समय में ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 
विज्ञापन


BSNL Recruitment 2022: 24 पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती के माध्यन से BSNL द्वारा कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अमृतसर के लिए 3, चंडीगढ़ के लिए 4, फिरोजपुर के लिए 3, होशियारपुर के लिए 3, जालंधर के लिए 4, लुधियाना के लिए 3 और पटियाला के लिए 4 पद शामिल हैं। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर चयनित होंगे उन्हें 8 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


BSNL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
भारत संचार निगम लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित विषय में डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन डिप्लोमा में मिले अंकों और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। 


कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर, सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 तक ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed