फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Tradesman admit card 2025 out at rectt.bsf.gov.in, download here

BSF Tradesman Admit Card: कांस्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी-पीएसटी के लिए प्रवेश पत्र जारी; 3,588 पदों पर होगा चयन

Sat, 13 Dec 2025 03:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 13 Dec 2025 03:09 PM IST
सार

BSF Tradesman Admit Card 2025 OUT: सीमा सुरक्षा बल ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BSF Tradesman admit card 2025 out at rectt.bsf.gov.in, download here
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

BSF Tradesman Admit Card 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 3,588 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ये पद रसोइया, नाई, धोबी, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन सहित अन्य कुशल और गैर-कुशल ट्रेडों के लिए हैं।

परीक्षा पैटर्न

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी, जो उम्मीदवार इस चरण में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण यानी लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सामान्य जागरूकता, सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 100 अंकों के कुल 100 प्रश्न होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी और सुविधाएं

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता, राशन, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) सहित अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।

BSF Tradesman Admit Card 2025: इस तरह से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर PET / PST Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed