BSF Recruitment 2021: सीमा सुरक्षा बल में ग्रुप सी की बंपर नौकरियां, यहां जानिए आयु सीमा और आवेदन करने की प्रक्रिया
BSF Sena Bharti 2021: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशालय में काम करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार अवसर की जानकारी है। बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भारत के इच्छुक और योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) महानिदेशालय में काम करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक शानदार अवसर की जानकारी है। बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भारत के इच्छुक और योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड (अराजपत्रित-गैर मंत्रिस्तरीय) पदों पर कई रिक्तियां भरी जाएंगी।
भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि सीमा सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सेट अप में पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यदि आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है।
BSF Bharti 2021: रिक्तियों का विवरण
- एएसआई - 1 पद
- एचसी (बढ़ई, सीवरमैन) - 6 पद
- कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर, जेनरेटर मैकेनिक, लाइनमैन) - 65 पद।
बीएसएफ भर्ती 2021 आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष (29 दिसंबर, 2021 तक) के बीच होनी चाहिए।
बीएसएफ भर्ती 2021 में आवेदन करने के आसान चरण
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोई अन्य तरीका उपलब्ध नहीं है।
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बीएसएफ की वेबसाइट - https://rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर नीचे की ओर दिखाई दे रहे Current Recruitment Openings सेक्शन को देखें।
- यहां BSF Group-C Engineer's Recruitment के आगे व्यू डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक करें और जानकारी पढ़ लें।
- भर्ती विज्ञापन अधिसूचना में विस्तृत जानकारी पढ़ने के बाद आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- विज्ञापन अधिसूचना के सामने Apply Here बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें।
- ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद आगे बढ़ें और आवश्यकतानुसार विवरण दर्ज करें।