फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Head Constable written examination Results released check it bsf.gov.in

BSF Head Constable Results: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 23 Dec 2022 12:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 12:25 PM IST
सार

BSF Head Constable Result: सीमा सुरक्षा बल हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 (BSF Head Constable Recruitment Exam 2022) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
BSF Head Constable written examination Results released check it bsf.gov.in
BSF Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BSF Head Constable Result: सीमा सुरक्षा बल हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 (BSF Head Constable Recruitment Exam 2022) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक) पद की परीक्षा दी है। वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से इन पदों के नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये नतीजे लिखित परीक्षा के हैं। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को अब अगले राउंड की परीक्षा देनी होगी।

विज्ञापन

 

यह होगी दूसरे चरण की परीक्षा

वे उम्मीदवार जिन्हें बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया है। उन्हें अब अगले चरण की परीक्षा यानी सेकेंड फेज ऑफ रिक्रूटमेंट एग्जाम देना है। इस फेज के तहत डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट (पीईटी) और डिक्टेशन एंड पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट (ये एग्जाम केवल एचसी आरओ पद के लिए होगी) देना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण की परीक्षा तिथि

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए अगले चरण की परीक्षा 16 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएगी। कुछ ही दिनों में इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा को लेकर सामान्य दिशा-निर्देश, शेड्यूल, सेकेंड फेज एग्जाम का वेन्यू वगैरह जल्द ही बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा।

 

विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1312 निर्धारित की गई है। इनमें से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के लिए 982 पद और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए 333 पद निर्धारित हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को  25500 रुपये से 81100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed