फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BSF Answer Key 2026 Out: Check Answer Key, Raise Objection Till September 12

बीएसएफ: हेड कांस्टेबल-एएसआई और नॉन-जीडी की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति, कैसे करें डाउनलोड?

Thu, 10 Sep 2026 02:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

BSF Answer Key 2026: सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल, एएसआई स्टेनोग्राफर और नॉन-जीडी पदों की भर्ती परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 12 सितंबर तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
 

विज्ञापन
BSF Answer Key 2026 Out: Check Answer Key, Raise Objection Till September 12
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BSF Answer Key 2026: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल, एएसआई स्टेनोग्राफर और नॉन-जीडी संवर्ग के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे उत्तर कुंजी के जरिए अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

उत्तर कुंजी के साथ अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। इसके लिए आपत्ति प्रबंधन पोर्टल 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर ही प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ उत्तर कुंजी में क्या-क्या जानकारी?

बीएसएफ उत्तर कुंजी में लिखित परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका या प्रतिक्रिया पत्रक के साथ उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में संभावित अंक का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

 
विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम बीएसएफ भर्ती परीक्षा 2026
संबंधित पद हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल, एएसआई स्टेनोग्राफर और नॉन-जीडी संवर्ग
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था सीमा सुरक्षा बल, गृह मंत्रालय
परीक्षा का प्रकार कंप्यूटर आधारित परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा
परीक्षा की तारीख 1, 2 और 3 सितंबर 2026
उत्तर कुंजी की स्थिति जारी
उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख 10 सितंबर 2026
आपत्ति की अवधि 10 से 12 सितंबर 2026
आपत्ति का माध्यम ऑनलाइन आपत्ति प्रबंधन पोर्टल
लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी बीएसएफ रोल नंबर/पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड
आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in

 

विज्ञापन

किन पदों के अभ्यर्थी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति?

10 से 12 सितंबर तक खुला आपत्ति प्रबंधन पोर्टल उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने संबंधित परीक्षा में हिस्सा लिया है। इसमें ये पद शामिल हैं-

  • बीएसएफ के सभी नॉन-जीडी संवर्ग के पद
  • सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल के विभागीय परीक्षा वाले पद
  • सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में एएसआई स्टेनोग्राफर के सीधी भर्ती वाले पद

अभ्यर्थी अगर किसी प्रश्न या उसके उत्तर में गलती पाते हैं तो तय अवधि में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अंतिम समय के बाद दर्ज की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जा सकती हैं।
 

कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

अभ्यर्थी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर आपत्ति प्रबंधन पोर्टल या बीएसएफ परीक्षा उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना बीएसएफ रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर अपना प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी देखें। अपने दिए गए उत्तरों का सही उत्तरों से मिलान करें।
  • उत्तर कुंजी की प्रति सुरक्षित रखने के लिए डाउनलोड या प्रिंट विकल्प का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed