फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Board Class 12th Admit Card 2023 Released BSEB Inter Admit Card Online Download Link

BSEB 12th Admit Card 2023: बिहार बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 18 Jan 2023 03:58 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

Bihar Board Class 12th Admit Card 2023 Download Kaise Kare: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar Board Class 12th Admit Card 2023 Released BSEB Inter Admit Card Online Download Link
Board Exam 2023 Dates - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BSEB Class 12 Admit Card 2023:  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। छात्रों को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड को एक्सेस और डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड को वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगइन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन

स्कूलों के प्रिंसिपल ही कर सकेंगे डाउनलोड

बता दें कि केवल संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल ही कक्षा 12 के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कोई भी छात्र सीधे एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड कर सकेगा। स्कूलों के प्राचार्य ही एडमिट कार्ड को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी हो चुका है टाइम-टेबल

नौ दिसंबर, 2022 को बिहार बोर्ड का 2023 के परीक्षा कार्यक्रम का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। वार्षिक कैलेंडर कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 2023 का वार्षिक कैलेंडर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया।
कैलेंडर में समिति द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से संबंधित विवरण दिया गया है। बिहार बोर्ड के छात्र विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं या बीएसईबी के सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

bihar board 12th Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • होमपेज पर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप के तौर पर उम्मीदवारों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड भरना होगा।
  • अब आप अपनी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देख पाएंगे।
  • एडमिट कार्ड को अब डाउनलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट निकाल लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed