फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Result 2025: Bihar SI, Enforcement SI & Forest Range Officer Exam Results Declared; Check Cut-off

BPSSC Result 2025: बिहार एसआई, एनफोर्समेंट एसआई और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी; देखें कटऑफ

Wed, 24 Sep 2025 09:33 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Sep 2025 09:33 AM IST
सार

BPSSC Result 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एसआई, एनफोर्समेंट एसआई और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और कटऑफ डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSSC Result 2025: Bihar SI, Enforcement SI & Forest Range Officer Exam Results Declared; Check Cut-off
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

BPSSC Result 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इसमें एक्साइज सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा, एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर लिखित परीक्षा शामिल हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


मद्य, निषेध एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। इसमें 128 अभ्यर्थियों को पास किया गया है। इसी तरह, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती के लिए 24 अगस्त को हुई लिखित परीक्षा में 10 हजार से अधिक उम्मीदवार बैठे थे, जिसमें से 144 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, परिवहन विभाग में एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के 33 पदों के लिए 7 सितंबर 2025 को हुई प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 25 हजार उम्मीदवार शामिल हुए। इसमें से 660 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मद्य, निषेध एवं निबंधन विभाग- सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा कटऑफ

श्रेणी/कोटि पुरुष महिला
अनारक्षित (सामान्य) 160.40 (26/08/1989) 149.40 (30/01/1993)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 153.80 (30/04/1995) 145.40 (14/05/1997)
अनुसूचित जाति (SC) 147.60 (30/10/2001) 125.80 (10/01/2002)
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 154.40 (03/02/1999) 140.60 (15/01/1999)
पिछड़ा वर्ग (BC) 158.40 (29/05/1995) 147.40 (15/05/2002)
पिछड़े वर्गों की महिला 145.40 (20/06/1997)

फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (वनों के क्षेत्र पदाधिकारी) कटऑफ

क्र. सं. श्रेणी/कोटि कटऑफ अंक
1 अनारक्षित (सामान्य) 267.30 (28/03/1997)
2 अनुसूचित जाति (SC) 234.00 (31/03/1999)
3 अनुसूचित जनजाति (ST) 209.40 (13/01/1994)
4 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 257.10 (10/04/1999)
5 पिछड़ा वर्ग (BC) 253.80 (14/08/1996)
6 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 263.70 (25/09/1998)

परिवहन विभाग- एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर कटऑफ

क्र. सं. श्रेणी/कोटि पुरुष महिला (35% आरक्षण के अधीन)
1 अनारक्षित (सामान्य) 149.60 (21/10/1994) 136.20 (02/10/2000)
2 अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) 147.20 (22/08/1998)
3 पिछड़ा वर्ग (BC) 145.40 (23/03/1992) 129.60 (25/01/2000)
4 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 147.20 (30/12/1996) 132.20 (21/06/2004)

बिहार में दारोगा भर्ती के 1799 पद

रिजल्ट जारी करने के साथ ही बिहार में पुलिस अवर निरीक्षक (SI/दारोगा) के 1799 पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन भी जारी हुआ है। इसके लिए 26 सितंबर से 26 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। स्नातक या समकक्ष पास अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक व मुख्य लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed