फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC PET 2022 for the post of Forest Range Officer and Enforcement Sub Inspector will held on this date sarkari naukri

BPSSC PET 2022: बीपीएसएससी इस तारीख को करेगा एसआई और वन रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन, इस तारीख को मिलेंगे प्रवेश पत्र

Tue, 26 Apr 2022 10:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

BPSSC PET 2022: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
BPSSC PET 2022 for the post of Forest Range Officer and Enforcement Sub Inspector will held on this date sarkari naukri
BPSSC PET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSSC PET 2022: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और  वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। आयोग ने इसे लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह इस नोटिस को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


BPSSC PET 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार  प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 मई, 2022 से लेकर 16 मई, 2022 तक किया जाएगा। वहीं, वन रक्षक अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 मई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन


BPSSC PET 2022: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र
 प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर और वन रक्षक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख भी जारी हो गई है। आयोग की ओर से प्रवेश पत्र 30 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


BPSSC PET 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार बीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed