फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC school teacher imp notice on OMR sheet exam centre details tomorrow

BPSC: कल जारी होगा स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के केन्द्र से जुड़ा विवरण, ओएमआर शीट को लेकर न करें ये गलती

Sun, 20 Aug 2023 01:32 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 01:32 PM IST
सार

BPSC School Teacher: बीपीएससी, स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के परीक्षा केंद्रों के बारे में विस्तृत जानकारी कल देने वाला है। खबर में पढ़िए परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन।
 

विज्ञापन
BPSC school teacher imp notice on OMR sheet exam centre details tomorrow
BPSC School Teacher

विस्तार

BPSC School Teacher Exam Centre: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के परीक्षा केंद्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने वाला है। यह जानकारी कल, यानी 21 अगस्त को जारी की जाएगी। जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी और उम्मीदवार इसे अपने के डैशबोर्ड पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

हर पाली के लिए लेकर आएं एडमिट कार्ड की प्रतियां

अभ्यर्थियों को प्रत्येक पाली के लिए एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति लाने और परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों को सौंपने के लिए कहा गया है। बीपीएससी ने कहा कि रिपोर्टिंग का समय परीक्षा से एक घंटा पहले है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट सील कराने की जिम्मेदारी कैंडिडेट की होगी

एक अलग नोटिस में, बीपीएससी ने कहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद, परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों के सामने ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि ओएमआर शीट सील होने के बाद ही वे परीक्षा हॉल छोड़ें। बीपीएससी ने कहा कि परीक्षा के बाद अगर किसी अभ्यर्थी की आंसर-शीट नहीं पाई जाती है तो इसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए दिखाना होगा क्वालिफिकेशन रिजल्ट

उम्मीदवारों की पात्रता डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से निर्धारित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार सीटीईटी/बीएड परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय तक अपना योग्यता परीक्षा का रिजल्ट हासिल करना होगा, आयोग ने कहा और कहा कि जिन उम्मीदवारों के पास डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए समय पर ये आवश्यक योग्यताएं नहीं होंगी, उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed