BPSC School Teacher: बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 5 सितंबर से दर्ज करें आपत्ति
BPSC School Teacher 2023 Answer Key: बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार 5 सितंबर से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC School Teacher 2023 Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
5 सितंबर से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की कल, यानी 1 सितंबर को जारी की गई थी। आंसर-की से जुड़ी कोई भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 5 सितंबर को खुलेगी और 7 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
बीपीएससी स्कूल शिक्षक की लिखित परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
आंसर-की उन सभी विषयों के लिए जारी की गई है जिनमें कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आंसर-की को देखने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
- बीपीएससी की आधिकारिक साइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध BPSC School Teacher 2023 answer key लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर-की की पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी।
- इसकी मदद से उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।