फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC School Teacher 2023 answer key out at bpsc.bih.nic.in

BPSC School Teacher: बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 5 सितंबर से दर्ज करें आपत्ति

Sat, 02 Sep 2023 11:04 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Sep 2023 11:04 AM IST
सार

BPSC School Teacher 2023 Answer Key: बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार 5 सितंबर से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए खबर को पढ़िए।
 

विज्ञापन
BPSC School Teacher 2023 answer key out at bpsc.bih.nic.in
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSC School Teacher 2023 Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

5 सितंबर से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति


बीपीएससी स्कूल शिक्षक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की कल, यानी 1 सितंबर को जारी की गई थी। आंसर-की से जुड़ी कोई भी आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 5 सितंबर को खुलेगी और 7 सितंबर,  2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।

बीपीएससी स्कूल शिक्षक की लिखित परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

आंसर-की उन सभी विषयों के लिए जारी की गई है जिनमें कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आंसर-की को देखने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • बीपीएससी की आधिकारिक साइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध BPSC School Teacher 2023 answer key लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर-की की पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी। 
  • इसकी मदद से उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed