फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Recruitment: Recruitment for the post of Principal in Jumai Residential School, opportunity for 60 year o

BPSC Recruitment: जमुई के आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद पर भर्ती, 60 साल वालो के लिए भी मौका; पढ़े विवरण

Fri, 15 Mar 2024 05:26 PM IST
कृपा अरोड़ा जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Fri, 15 Mar 2024 05:26 PM IST
सार

Bihar Teacher Recruitment 2024: बीपीएससी ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्राचार्य के 01 कुल एक पद और उप प्राचार्य के कुल 01 पद के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BPSC Recruitment: Recruitment for the post of Principal in Jumai Residential School, opportunity for 60 year o
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

Bihar Teacher Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्राचार्य के 01 कुल एक पद और उप प्राचार्य के कुल 01 पद के लिए भर्ती निकाली है। 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2024 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए क्या है आयु-सीमा?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा दिनांक 01.01.2024 तक अधिकतम 55 वर्ष और न्यूनतम 40 वर्ष होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन ?

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रांभिक परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या 120 होगी।

वहीं मुख्य परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। साक्षातकार 100 अंको का होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही साक्षातकार यानी इंटरव्यू राउंड में शामिल हो पाएंगे। 


आवेदन करने के लिए क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक शुल्क के रुप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा, इसके अलावा आरक्षण के मुताबिक आवेदन शुल्क भी भरना होगा। 

  • सामान्य- 600 रुपये 
  • बिहार राज्य से अनुसूचित जाति- 150 रूपये 
  • बिहार राज्य के स्थायी निवासी- 150 रूपये 
  • दिव्यांग अभियार्थी- 150 रूपये 
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए- 600 रुपये 


इच्छुक उम्मीदवार कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/www.onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएंगे। 
  • उसके बाद पंजीकरण करने की प्रक्रिया को पूर्ण करें। 
  • अपने आवेदन पत्र में सभी जरूरी सूचनाओं को भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अंत में फोर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed