BPSC Recruitment 2025: बिहार में 14 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, इस दिन से करें आवेदन
BPSC Assistant Professor 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के अधीन पटना और बेगूसराय स्थित राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक bpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 88 सहायक प्रोफेसर पदों को भरना है।
शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस. की डिग्री होनी चाहिए, जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद या भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त हो। इसके अलावा, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री भी अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने इंटर्नशिप प्रशिक्षण भी पूरा किया होना चाहिए।
पंजीकरण और अन्य शर्तें
उम्मीदवार का नाम बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद, पटना में अद्यतन रूप से पंजीकृत होना चाहिए। यदि पंजीकरण नहीं है, तो चयन के बाद पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। साथ ही, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीचर कोड प्राप्त होना जरूरी है। ध्यान रखें, विदेशी विश्वविद्यालयों से प्राप्त डिग्री इस पद के लिए मान्य नहीं मानी जाएगी।आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 27 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 45 वर्ष, पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग के लिए 48 वर्ष, महिलाओं (सभी वर्गों) के लिए भी 48 वर्ष, और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 50 वर्ष निर्धारित है। वहीं, जो चिकित्सक पहले से बिहार राज्य आयुष चिकित्सा सेवा में कार्यरत हैं, उनके लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है।कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती के लिए एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- इसके बाद, ऑनलाइन आवेदन टैब पर जाएं
- अपना पंजीकरण कराएं और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
- इसके बाद, फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करकें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।