BPSC: मोटरयान निरीक्षक और ITI वाइस-प्रिंसिपल परीक्षा के नतीजे घोषित, सफल उम्मीदवार होंगे साक्षात्कार में शामिल
BPSC MVI, ITI Vice Principal Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने मोटरयान निरीक्षक और आईटीआई उप-प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इन भर्तियों की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC MVI,ITI Vice Principal Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने मोटरयान निरीक्षक और आईटीआई उप-प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षाओं के नतीजे प्रकाशित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार उक्त भर्तियों की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in. पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपस्थित होगा। भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण साक्षात्कार है। मोटरयान निरीक्षक के लिए कुल 81 उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होंगे। वहीं, आईटीआई उप-प्राचार्य भर्ती में 139 उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होंगे। इन सभी को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। आयोग ने परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर साझा किए हैं।
अगस्त में हुई थी आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती लिखित परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आईटीआई वाइस प्रिंसिपल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 8138 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। General Engineering Science and Aptitude विषय के प्राप्तांक के अनुसार तैयार की गयी संयुक्त मेधा सूची एवं आरक्षण कोटिवार मेधा सूची के आधार पर आयोग, साक्षात्कार हेतु कुल 139 सफल उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
10 अगस्त को हुई थी मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा
आयोग ने मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त, 2025 को किया था, जिसमें 1469 उम्मीदवार शामिल हुए। General Studies, Motor Vehicle Rules and Acts एवं Automobile Engineering/Mechanical Engineering में से एक विषयः कुल 03 विषयों के प्राप्तांक के योग के अनुसार तैयार की गयी संयुक्त मेधा सूची एवं कोटिवार मेधा सूची के आधार पर आयोग,साक्षात्कार हेतु कुल 81 सफल उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया।