फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC LDC Vacancy Apply Online for Lower Division Clerk in Patna BPSC

सरकारी भर्ती : बीपीएससी में नौकरी पाने का अंतिम मौका, परीक्षा में किताब ले जाने की छूट

Fri, 16 Apr 2021 05:28 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 05:28 PM IST
सार

  • एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका है। 
  • प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी।

विज्ञापन
BPSC LDC Vacancy Apply Online for Lower Division Clerk in Patna BPSC
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी मौका है। यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग के पटना स्थित दफ्तर के लिए है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने कार्यालय में एलडीसी - लोअर डिवीजन क्लर्क यानी निम्न वर्गीय लिपिक की नियुक्ति के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर अधिसूचना और विज्ञापन जारी किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड : मैट्रिक का रिजल्ट तैयार, कल शिक्षा मंत्री जारी कर सकते हैं 10वीं बोर्ड का परिणाम
विज्ञापन


आयोग ने अधिसूचना में बताया कि बीपीएससी में 24 खाली निम्न वर्गीय लिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा में पुस्तक ले जाने की छूट रहेगी। यानी यह परीक्षा ओपन बुक एग्जाम होगी। इसके लिए अभ्यर्थी हर विषय की एक पुस्तक ले जा सकेंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नाेट्स ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मार्च से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती में 24 में से 10 पद सामान्य वर्ग के लिए, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए तीन पद, अनुसूचित जाति के लिए तीन पद, अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद, पिछड़ा वर्ग के लिए चार पद आरक्षित हैं। अन्य श्रेणी की महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है। 

बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने आवेदन के लिए इंटर यानी दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है।

भर्ती संबंधी नोटिस यहां पढ़ें । जबकि विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed