फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bpsc exam dates 2021 announced for 67th prelims: BPSC released exam calender

BPSC Exam Dates 2021: एग्जाम कैलेंडर जारी, इस दिन होगी बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

Fri, 13 Aug 2021 10:49 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 13 Aug 2021 10:49 AM IST
सार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा छह प्रतियोगी परीक्षाएं 17 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
bpsc exam dates 2021 announced for 67th prelims: BPSC released exam calender
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2021 में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी परीक्षा, सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण आदि छह प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 17 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।  

विज्ञापन

इस दिन आयोजित होंगी परीक्षाएं

परीक्षा तिथि
मोटरयान निरीक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

17 सितंबर व 18 सितंबर 2021

सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण 21 सितंबर 2021
सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 21 सितंबर 2021
सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 21 सितंबर 2021
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 31 अक्टूबर 2021
बीपीएससी 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 12 दिसंबर 2021

अभी तक नहीं जारी हुआ है 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन
गौरतलब है कि आयोग ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि किसी अपरिहार्य कारणों से इन छह प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव हो सकते हैं। वहीं मीडिया से हुई खास बातचीत में बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने या किसी अन्य कारणों की वजह से परीक्षा की तिथियों में संशोधन किए जा सकते हैं। बता दें कि आयोग ने अभी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed