BPSC BHO Recruitment 2024: ब्लॉक बागवानी अधिकारी के 300+ पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द भर लें फॉर्म
BPSC BHO Bharti 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की समयसीमा को 24 मार्च तक बढ़ा दिया था। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC BHO Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के कृषि विभाग के तहत बागवानी निदेशालय में ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च तक बढ़ा दी थी। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च थी, जिसे आयोग ने 24 मार्च तक बढ़ा दिया था। लिहाजा आज आवेदन करने की अंतिम तिथि हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, बीपीएससी बीएचओ भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च थी, जिसे आयोग ने 24 मार्च तक बढ़ा दिया था। इस भर्ती के अभियान के माध्यम से कुल 318 रिक्तियों को भरा जाएगा।
पात्रता मापदंड
आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2023 को 21 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बागवानी विज्ञान (बीएससी हॉर्टी)/कृषि विज्ञान (बीएससी एग्री) में स्नातक की डिग्री। विस्तृत विवरण के लिए अधिसूचना देखें।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये लागू है।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर बीएचओ एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।