फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC Assistant Main Exam 2023 date announced know how to Check at bpsc.bih.nic.in

BPSC Assistant Main Exam 2023: बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा की डेट जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Sat, 19 Aug 2023 02:47 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 19 Aug 2023 02:47 PM IST
सार

BPSC Assistant Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
BPSC Assistant Main Exam 2023 date announced know how to Check at bpsc.bih.nic.in
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

BPSC Assistant Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा तिथि नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

BPSC Assistant Main Exam  परीक्षा विवरण

आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, मुख्य परीक्षा 31 अगस्त 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएससी सहायक भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जुलाई को शुरू हुई और 16 अगस्त, 2023 को समाप्त हुई। यह भर्ती अभियान 44 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर बीपीएससी सहायक मुख्य परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें।

  • लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed