BPSC: बीपीएससी टीआरई-4 और STET परीक्षा की तारीखों का एलान, आठ सितंबर से करें आवेदन; अक्तूबर में होगा एग्जाम
BPSC TRE-4 Exam: बीपीएससी ने टीआरई-4 और माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। अभ्यर्थी 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साथ ही, मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) की घोषणा भी की।
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया है, कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE-4) से पहले यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे।
परीक्षा 4 अक्तूबर से 25 अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित होगी और इसका परिणाम 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पूरी तरह तैयार हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन करने और तैयारी में जुटने की सलाह दी गई है।