फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC AE Recruitment 2025: Applications started for 1024 posts of Assistant Engineer in Bihar, apply before thi

BPSC AE Recruitment 2025: बिहार में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले करें अप्लाई

Wed, 30 Apr 2025 05:32 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Apr 2025 05:32 PM IST
सार

BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 1024 असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 यानी आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़े सकते हैं।

विज्ञापन
BPSC AE Recruitment 2025: Applications started for 1024 posts of Assistant Engineer in Bihar, apply before thi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

BPSC AE Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता (असैनिक, यांत्रिक, विद्युत) के कुल 1024 रिक्त पदों के लिए भर्ती की घोषणा की थी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 30 अप्रैल 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 मई 2025

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को विज्ञापन और आवेदन की दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

पद का नाम कुल पदों की संख्या महिला पदों की संख्या
सहायक अभियंता (असैनिक) 984 324
सहायक अभियंता (यांत्रिक) 36 8
सहायक अभियंता (विद्युत) 4 -


शैक्षणिक योग्यता-उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में नियमित फुल-टाइम डिग्री होनी चाहिए। यह डिग्री केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य अभ्यर्थियों के लिए: 750 रुपये
  • केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए: 200 रुपये
  • बिहार राज्य की स्थायी निवासी सभी (आरक्षित/अनारक्षित वर्ग) महिला उम्मीदवारों के लिए: 200 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% या उससे अधिक) के लिए: 200 रुपये
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 750 रुपये

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म चेक करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed