फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 72nd Prelims 2026 Postponed Again, New Exam Date Yet to Be Announced

लाखों अभ्यर्थियों को झटका: बीपीएससी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा टली, 25 अक्तूबर को होनी थी, जारी हुआ नोटिस

Mon, 12 Oct 2026 04:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

72वीं बीपीएससी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक बार फिर इंतजार करना होगा। 25 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग ने अभी नई तारीख घोषित नहीं की है। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे पहले यह परीक्षा जुलाई में होने वाली थी। पढ़ें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
BPSC 72nd Prelims 2026 Postponed Again, New Exam Date Yet to Be Announced
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। परीक्षा पहले 25 अक्तूबर 2026 को आयोजित होनी थी। अब इस तारीख पर परीक्षा नहीं होगी। नई परीक्षा तिथि को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। अभ्यर्थियों के लिए फिलहाल सबसे जरूरी बात यह है कि वे नई तारीख की घोषणा तक अपनी तैयारी जारी रखें और आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक सूचना पर नजर रखें।

विज्ञापन


आयोग की ओर से 12 अक्तूबर को जारी किए गए नोटिस में लिखा है, "एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 26 जुलाई, 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी। उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है। परीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।"

विज्ञापन

Trending Videos

पहले 26 जुलाई को होनी थी परीक्षा, फिर क्या हुआ?

72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 26 जुलाई 2026 को प्रस्तावित था। आयोग ने जुलाई में इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था। उस समय आयोग ने नई तारीख बाद में जारी करने की बात कही थी। 

इसके बाद परीक्षा के लिए 25 अक्तूबर 2026 की तारीख तय की गई थी। आयोग के परीक्षा कैलेंडर में भी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 25 अक्तूबर की तारीख दर्ज थी। अब 25 अक्तूबर का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन

अब 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?

फिलहाल इसका आधिकारिक जवाब नहीं आया है। आयोग ने नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी अनधिकृत सूचना या इंटरनेट मीडिया पर चल रहे दावों पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नई सूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की अगली तारीख को अंतिम माना जाएगा। आयोग अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की तारीख और दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed