BPSC 71st Mains Exam: अनमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका को देखने का मौका, गलती मिलने पर यहां दर्ज करें शिकायत
BPSC 71st Mains: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को अपनी अनमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका देखने का मौका मिलेगा। यदि किसी उत्तर के मूल्यांकन में गलती मिलती है, तो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने उम्मीदवारों को अपनी अनमूल्यांकित (Unevaluated) उत्तर पुस्तिका देखने और डाउनलोड करने की सुविधा दी है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर पुस्तिका देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वे अपने लिखे उत्तरों को दोबारा देख सकेंगे और यह भी जांच सकेंगे कि उत्तर पुस्तिका में कोई तकनीकी या अन्य गलती तो नहीं है।
इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति
अगर किसी अभ्यर्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका में कोई गलती दिखाई देती है, तो वह इसकी शिकायत आयोग की ओर से बताए गए निर्धारित ई-मेल के जरिए कर सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 29 अगस्त 2026 है।
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि शिकायत केवल तय ई-मेल के माध्यम से ही भेजनी है। 29 अगस्त के बाद भेजी गई शिकायतों पर आयोग विचार नहीं करेगा। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्ति भी स्वीकार नहीं की जाएगी।
13 सितंबर को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
71वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा इस साल 13 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा राज्य के 37 जिलों में बनाए गए 912 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,261 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। इसमें से 13,368 उम्मीदवारों ने सामान्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की। अब सभी सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों भरे जाने हैं। पहले यह रिक्तियां 1250 थीं, लेकिन विज्ञापन में संशोधन कर 34 नए पद जोड़े गए, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 1298 हो गई।
उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करें।
- ई-मेल या मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- अब अपनी अनमूल्यांकित (Unevaluated) उत्तर पुस्तिका स्क्रीन पर देखें।
- उत्तर पुस्तिका को चेक करें और जरूरत होने पर डाउनलोड कर लें।