BPSC 70th CCE: बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित, 5401 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। मुख्य परीक्षा में सफल 5401 अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 70th Combined Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया है कि मुख्य (लिखित) परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार 21 जनवरी 2026 (बुधवार) से शुरू होंगे।cआयोग के अनुसार, इंटरव्यू से जुड़ी पूरी जानकारी, तिथि और कार्यक्रम जल्द ही BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
20,034 में से 5,401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 5,401 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है।
बीपीएससी मेंस परीक्षा 25 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसके बाद 26, 28 और 30 अप्रैल को परीक्षा एक-एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। वहीं 29 अप्रैल को दो पालियों में परीक्षा ली गई, जिसमें पहली पाली 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली 2 बजे से 5 बजे तक चली।
-
BPSC इंटरव्यू के लिए जरूरी गाइडलाइंस
- इंटरव्यू की तारीख, समय और जगह की जानकारी बीपीएससी की वेबसाइट पर मिलेगी, इसलिए वेबसाइट देखते रहें।
- इंटरव्यू के दिन कॉल लेटर/एडमिट कार्ड का प्रिंट साथ लेकर जाएं।
- अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेज (डिग्री, अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) और उनकी फोटोकॉपी जरूर रखें।
- इंटरव्यू स्थल पर समय से पहले पहुंचें, देर होने पर परेशानी हो सकती है।
- साफ-सुथरे और साधारण औपचारिक कपड़े पहनकर जाएं।
- इंटरव्यू के दौरान शांत रहें, आत्मविश्वास रखें और सवालों के जवाब साफ-साफ दें।