फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bpsc 70th cce re exam admit card to be out on december 27, check details here

BPSC Re-Exam: 70वीं प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा के लिए इस दिन से प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड, जारी किया नोटिस

Wed, 25 Dec 2024 09:16 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Dec 2024 09:16 AM IST
सार

BPSC Re-Exam Admit Card: बीपीएससी ने पटना के बापू परिसर परीक्षा केंद्र की स्थगित हुई परीक्षा के रि एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का एलान किया है। 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा  चार जनवरी को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
bpsc 70th cce re exam admit card to be out on december 27, check details here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

BPSC Re-Exam Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पटना के बापू सेंटर पर रद्द की गई बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पुनर्परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का एलान किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस पुनर्परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर जारी कर दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स पुनर्परीक्षा चार जनवरी को निर्धारित है।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा चार जनवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पटना जिला में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी।"
विज्ञापन


बीपीएससी 70वीं पुनर्परिक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें सेंटर कोड एवं जिला का नाम लिखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार ध्यान दें, अभ्यर्थियों को 11 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय उपस्थित होना सुनिश्चित करें। किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाक (पोस्ट) द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से किया इनकार, 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ नोटिस

परीक्षा पैटर्न  

बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अधिकतम 150 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और निगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटा जाएगा। 

बिहार में परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, बीपीएससी अध्यक्ष ने 13 दिसंबर की परीक्षा रद्द करने से इनकार किया है। साथ ही 34 अभ्यर्थियों भेजा कारण बताओ का नोटिस जारी किया। 

bpsc 70th cce re exam admit card to be out on december 27, check details here
BPSC Re-Exam Admit Card - फोटो : official website


एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार (bpsc.bih.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज उपलब्ध एडमिट कार्ड का लिंक दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें।
  • अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed