BPSC 70th CCE Prelims Exam: बीपीएससी 70वीं सीसीई की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव, आयोग ने जारी किया नोटिस
BPSC 70th CCE Prelims 2024: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 70वीं सीसीई की परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं कियी है। बोर्ड के स्पष्टीकरण के बाद अब यह पुष्टि हो गई है कि बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स 13 और 14 दिसंबर को होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 70th CCE Prelims 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 'समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही फर्जी और भ्रामक रिपोर्टों' को खारिज कर दिया है, जिसमें ये बताया जा रहा है, कि 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 13 दिसंबर, 2024 से बढ़ाकर 19 जनवरी, 2025 कर दी गई है।
बोर्ड के स्पष्टीकरण के बाद अब यह निश्चित हो गया है कि बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 13 और 14 दिसंबर को होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी 70वीं सीसीई के संबंध में कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर (bpsc.bih.nic.in) पर उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा ।
बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए ऑनलाइन पंजीकरण-सह-आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर को समाप्त हो गई।
मूलतः परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। आयोग ने 70वीं प्रतियोगी परीक्षा में 70 और रिक्तियां जोड़ी हैं। अब यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,957 की जगह 2,027 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
आयोग को उम्मीद है कि प्रारंभिक परीक्षा में करीब 7 से 8 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले यह परीक्षा 17 नवंबर को होनी थी, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब यह परीक्षा दो दिन होगी।
एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बीपीएससी सीसीई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और डाउनलोड कर लें।