{"_id":"6a37b4f419944d411b0f186c","slug":"bpsc-70th-cce-final-result-2026-released-cdpo-and-fao-results-out-18-candidates-selected-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BPSC 70 CCE Final Result: सीडीपीओ और एफएओ का अंतिम परिणाम घोषित, 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; जानें कट-ऑफ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BPSC 70 CCE Final Result: सीडीपीओ और एफएओ का अंतिम परिणाम घोषित, 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; जानें कट-ऑफ
Sun, 21 Jun 2026 03:53 PM IST
Shahin Praveen
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:53 PM IST
सार
BPSC 70 CCE Result: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी (FAO) पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार मेरिट सूची में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 70 CCE Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य (लिखित) परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर संयुक्त मेधा सूची तैयार की गई है। CDPO पद के लिए 12 और वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी पद के लिए 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के अंक पत्र जल्द ही उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
कैसा रहा CDPO का परिणाम?
- मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 32 अभ्यर्थियों के लिए 9 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया।
- साक्षात्कार में 30 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2 अनुपस्थित रहे।
- 12 रिक्तियों के विरुद्ध 12 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।
- संयुक्त मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई।
CDPO कट-ऑफ अंक
| श्रेणी | मुख्य परीक्षा | अंतिम परिणाम |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 449 | 538 |
| अनारक्षित (महिला) | 450 | 540 |
| EWS | 438 | 529 |
| BC | 447 | - |
| दिव्यांग (VI) | 385 | 486 |
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएओ के लिए 6 अभ्यर्थियों का चयन
- मुख्य परीक्षा में सफल 16 अभ्यर्थियों के लिए 10 अप्रैल 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया।
- सभी 16 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।
- 6 रिक्तियों के विरुद्ध 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।
- अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की गई।
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी कट-ऑफ अंक
| श्रेणी | मुख्य परीक्षा | अंतिम परिणाम |
|---|---|---|
| अनारक्षित | 446 | 535 |
| अनारक्षित (महिला) | 430 | 499 |
| EWS | 423 | 516 |
| BC | 420 | 528 |
मेरिट सूची तैयार करने का आधार
यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के कुल अंक समान रहे, तो प्राथमिकता क्रम इस प्रकार रखा गया:
- मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को वरीयता।
- मुख्य परीक्षा के अंक समान होने पर वैकल्पिक विषय में अधिक अंक वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।
- वैकल्पिक विषय के अंक भी समान होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता।
- जन्मतिथि समान होने पर देवनागरी वर्णमाला क्रम में पहले आने वाले नाम को प्राथमिकता दी गई।