BPSC 67th Result: दो दिन से हो रहा इंतजार, क्या आज आएगा बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम?
BPSC 67th CCE Prelims Result : बिहार सरकार के अधीन विभिन्न राज्य सेवाओं के विभागों में अधिकारी बनने की इस पहली परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। आखिर कब आएगा परिणाम? जानें अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 67th CCE Prelims Result UPdate: बीते दो दिन से बिहार के लाखों उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- प्रारंभिक के परिणाम की बाट जोह रहे हैं। बिहार सरकार के अधीन विभिन्न राज्य सेवाओं के विभागों में अधिकारी बनने की इस पहली परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में भी दो दिन से यही बताया जा रहा है कि रिजल्ट आज आने वाला है लेकिन रिजल्ट जारी नहीं हुआ और उम्मीदवारों के लिए प्रतीक्षा की घड़ी की सुई वापस अगले दिन के लिए घूम गई। तो आखिर कब आएगा बीपीएसी का रिजल्ट ...???
आज नहीं कल आएगा बीपीएससी का रिजल्ट
अब भी यही कहा जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- प्रारंभिक के लिए परिणाम जारी करने वाला है। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, बीपीएससी की ओर से रिजल्ट गुरुवार, 17 नवंबर को जारी किया जाएगा। हालांकि, जब रिजल्ट जारी हो जाएगा तो उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। बीते दिन बीपीएससी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि परिणाम तैयार है। इसे जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर जारी कर दिया जाएगा।
बीपीएससी 67वीं सीसीई को इस साल कई बार टाला भी गया था। बिहार राज्य सेवा की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- प्रारंभिक पहले 08 मई को हुई थी लेकिन प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। बड़ी संख्या में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को पूरा करने के लिए इसे दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बड़े पैमाने पर विरोध के बाद निर्णय वापस ले लिया गया था।
BPSC 67th CCE Prelims Result ऐसे देखें रिजल्ट और डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 लिंक देखें। -
यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। -
अब आपका बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।