फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 64th Exam Result Combined Main (Written) Competitive Examination final interview Result released

BPSC 64th Exam Result: बिहार लोक सेवा आयोग 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ये हैं टॉपर्स

Mon, 07 Jun 2021 10:51 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 10:51 AM IST
सार

यह परिणाम रविवार शाम आठ बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, टॉप करने वाले शीर्ष दस उम्मीदवारों की सूची यहां दी गई है।

विज्ञापन
BPSC 64th Exam Result Combined Main (Written) Competitive Examination final interview Result released
बिहार लोक सेवा आयोग रिजल्ट: बीपीएससी फाइनल रिजल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार राज्य सेवा की 64वीं संयुक्त प्रतियोगिता मुख्य परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परिणाम रविवार शाम आठ बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया था। वहीं, राज्य लोक सेवा परीक्षा में टॉप करने वाले शीर्ष दस उम्मीदवारों की सूची यहां दी गई है। वे सभी उम्मीदवार जो 64वीं मुख्य परीक्षा में सफल रहे थे और साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम रात आठ बजे से बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक यहां दिया गया है।  

विज्ञापन


बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in 

ये हैं टॉपर्स 

रैंक नाम रोल नंबर
1 ओम प्रकाश गुप्ता 289818
2 विद्यासागर 363683
3 अनुराग आनंद 268585
4 विशाल 287774
5 शशांक बर्णवाल 497067
6 अजित कुमार 310630
7 आलोक कुमार 471929
8 निखिल कुमार 285247
9 राघवेंद्र मणी त्रिपाठी 271418
10 दीपक कुमार 275354
  


विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, परिणाम जारी होने के साथ ही बिहार को राज्य सेवा विभागों के लिए 1465 नए अफसर मिलने थे, लेकिन कुछ कारणों से 11 पद खाली रह गए और राज्य को सिर्फ 1454 नए अफसर मिल सके हैं। ये सभी अधिकारी सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात राज्य सेवा में ज्वाइन कर सकेंगे। बता दें कि करीब चार हजार से अधिक उम्मीदवारों और उनके परिजनों को बिहार लोक सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। आयोग ने 1465 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 3,799 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक अभ्यर्थी 2018 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के अंतिम परिणाम के 2021 का आधा साल बीत जाने तक भी जारी न होने से निराश थे और सोशल मीडिया पर लगातार गुहार लगा रहे थे। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी की 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 2018 में प्रारंभिक अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद विस्तृत विज्ञापन 2/8/2018 को जारी किया गया था। तथा प्रारंभिक परीक्षा 16/12/2018 को हुई थी। इसके पश्चात मुख्य परीक्षा 12/7/2019 से 16/7/2019 के मध्य आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा के परिणाम 16/7/2020 को जारी हुए थे। 

विज्ञापन

बता दें कि मुख्य परीक्षा में इस साल कुल 3,799 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। वहीं, साक्षात्कार का दौर 1/12/2020 से 10/2/2021 तक चला था। 1465 पदों पर नियुक्ति के लिए इस दौरान करीब 3800 उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए गए थे। बीते माह 26 मई, 2021 को ही बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया था कि 64वीं सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जून 2021 के प्रथम सप्ताहांत संभावित है। गौरतलब है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी का 100 अंकों का और जनरल स्टडीज पेपर-1 और जनरल स्टडीज पेपर-2, ऐसे तीन पेपरों की परीक्षा ली जाती है। दोनों जनरल स्टडी पेपर 300 अंकों के होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed