फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Vidhan Parishad Vacancy last date today know how to apply online at biharvidhanparishad.gov.in

Bihar Vidhan Parishad Vacancy: बिहार विधान परिषद भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, फटाफट कर लें अप्लाई

Mon, 21 Aug 2023 12:33 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

Bihar Legislative Council Vacancy: बिहार विधान परिषद में चल रही सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 21 अगस्त को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Parishad Vacancy last date today know how to apply online at biharvidhanparishad.gov.in
Jobs In Bihar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 Last Date: बिहार विधान परिषद में सहायक,रिपोर्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड और लोअर डिवीजन क्लर्क सहित कई अन्य पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी 21 अगस्त आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2023 से चल रही है। बिहार विधान परिषद में चल रही इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 172 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Bihar Vidhan Parishad Vacancy 2023 शैक्षणिक योग्यता

  • रिपोर्टर, सहायक, सहायक कार्यवाहक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य/केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या इंटरमीडिएट काउंसिल से इंटरमीडिएट योग्यता होनी चाहिए।

  • सिक्योरिटी गार्ड के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट काउंसिल या राज्य/केंद्र सरकार के बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विषय में इंटरमीडिएट होना चाहिए।
     

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Legislative Council vacancy आवेदन शुल्क

  • बिहार विधान परिषद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और बिहार के सभी आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के स्थायी निवासियों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य राज्यों के अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। 

  • सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर के पद पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

  • ऑफिस अटेंडेंट के पद पर आवेदन करने वाले एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है, जबकि अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
     

विज्ञापन

Bihar Legislative Council vacancy आयु सीमा 

बिहार विधान परिषद में सहायक और सहायक विधान पदाधिकारी पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। जबकि डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। जबकि अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

Bihar Vidhan Parishad Vacancy आवेदन शुल्क

रिपोर्टर, सहायक एवं सहायक कार्यवाहक,डीईओ एवं एलडीसी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर के लिए 400 रुपये और कार्यालय परिचर    के लिए 150 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed