Bihar SI Result: मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, ये रहा सीधा लिंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar SI Mains Result 2020 PDF: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन, BPSSC ने बिहार पुलिस SI फाइनल रिजल्ट 2020 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम BPSSC की आधिकारिक साइट bpssc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि राज्य में 29 नवंबर, 2020 को मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 15,231 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को क्वालिफाई किया है। जिसमें से 9,924 पुरुष और 5,307 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिसे मार्च-अप्रैल 2021 में आयोजित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021 LIVE: सरकारी नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, इन बड़े विभागों में हैं ढेरों वैकेंसी
बिहार पुलिस SI अंतिम परिणाम 2020: जांच के लिए यहां देखें-
- उम्मीदवारों को BPSSC की आधिकारिक साइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर उपलब्ध पहले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- अपना परिणाम और अन्य विवरण देखें।
- अधिक संबंधित जानकारी के लिए पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
Bihar SI Mains Result 2020 PDF: डायरेक्ट लिंक
बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UPPSC Calendar 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 21 जनवरी को, डाउनलोड करें साल भर का कैलेंडर
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।