फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Sarkari Naukri: Steno, Security Guard and various posts application begins today, check details

Bihar Sarkari Naukri: बिहार विधानसभा में 10वीं पास के लिए भर्ती, ऑफिस अटेंडेंट सहित विभिन्न पदों पर करें आवदेन

Fri, 29 Nov 2024 03:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 29 Nov 2024 03:20 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Jobs: बिहार विधानसभा सचिवालय, पटना ने बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri: Steno, Security Guard and various posts application begins today, check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: बिहार विधानसभा ने सचिवालय भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से चालू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सुरक्षा गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट, सहायक शाखा अधिकारी और सहायक उप, जूनियर क्लर्क, रिपोर्टर और पर्सनल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (vidhansabha.bih.nic.in) के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2024 है और परीक्षा शुल्क 15 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र है। बिहार विधानसभा ने 2024 में सुरक्षा गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के तहत 183 रिक्तियों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

विज्ञापन

पात्रता मानंदड
  • आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं के साथ उम्मीदवार के पास वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। 
  • बिहार विधानमंडल सभी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • इस पद पर आवेदन करने वाले आवेदकों की योग्यता कम से कम स्नातक होनी चाहिए साथ में उन्होंने कंप्यूटर का कोर्स कर रखा हैतो अप्लाई कर सकते हैं 
  • टाइपिंग का स्पीड हिंदी में 30 शब्द पर मिनट होनी चाहिए अंग्रेजी में 40 शब्द पर मिनट होने चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (biharvidhanparishad.gov.in) पर जाएं
  • अब होमपेज पर उपलब्ध एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरकर आवेदन पत्र जमा कर दें। 
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed