बदल गया करीब एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति का शेड्यूल, ये हैं नई तारीखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने करीब एक लाख शिक्षकों की नियुक्तियों का शेड्यूल बदल दिया है। ये नियुक्तियां बिहार में होने वाली हैं। यहां प्रारंभिक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए राज्य शिक्षा विभाग ने नियुक्ति का नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। साथ ही नियोजन कार्यक्रम में हुए बदलाव के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि बीते 5 जुलाई को राज्य शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन का कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार, 26 अगस्त से लेकर 25 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जबकि नियोजन इकाइयों को 9 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर के बीच नियोजन पत्र बांटना था। लेकिन अब ये तारीखें बदल गई हैं।
ये भी पढ़ें : बीएड के लिए जरूरी हो सकता है ये नेशनल लेवल एग्जाम, NCTE अध्यक्ष ने बताई योजना
क्या है नया शेड्यूल?
विभाग द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, अब अगले महीने की 18 तारीख से नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू होने वाले हैं। जबकि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले साल 16 जनवरी से नियोजन पत्र बांटे जाएंगे।
- 13 सितंबर 2019 - सूचना प्रकाशित होगी
- 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2019 - आवेदन लिए जाएंगे
- 14 नवंबर 2019 - मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
- 15 से 29 नवंबर 2019 - आपत्ति आमंत्रित की जाएगी
- 7 दिसंबर 2019 - फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
- 6 से 13 जनवरी 2020 - चयन सूची बनेगी
- 16 से 20 जनवरी 2020 - नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, करीब 8,500 नियोजन इकाइयों में नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी। जानकारी दी गई है कि जुलाई में जारी निर्देश को लेकर अभ्यर्थियों के ढेर सारे आवेदन शिक्षा विभाग को मिले। विभाग द्वारा गठित कमेटी ने इन आवेदनों की और फिर उसकी अनुशंसा पर कई बदलाव किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : बिहार में नौ हजार से अधिक पद खाली, मेरिट के आधार पर होगा चयन