Bihar Police Recruitment 2020: कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त
Bihar Police Recruitment 2020: बिहार पुलिस स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्तियां कर रही है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बिहार पुलिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। इसलिए, योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बेहद कम दिन बचे हैं। हर हाल में इन नौकरियों के लिए 24 अगस्त तक आवेदन कर दें और एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देख लें।
140 पदों पर होनी हैं भर्तियां
बिहार पुलिस भर्ती के तहत कुल 140 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। जिनमें से 20 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर के लिए हैं और 120 कांस्टेबल पदों के लिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, वेतनमान और सभी आवश्यक विवरण की जानकारी विस्तार से दी गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 24 अगस्त
बिहार पुलिस भर्ती 2020 का विवरण
कांस्टेबल-120 पद
सब इंस्पेक्टर- 20 पद
बिहार पुलिस भर्ती 2020 पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा - 18 से 23 वर्ष
खेल मानदंड
सक्रिय खिलाड़ियों के लिए एंट्री-लेवल सैनिक कैडर होगा। 40 साल से कम आयु के उम्मीदवारों को खेल के क्षेत्र में नियुक्त किया जाएगा। वे उम्मीदवार जो एनआईएस द्वारा मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स कोचिंग कोर्स में डिप्लोमा प्राप्त करेंगे, उन्हें खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। बाकी उम्मीदवारों को उपलब्ध समकक्ष सीट पर नियुक्त किया जाएगा।