फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Police Constable Result: 8 Transgender Candidates Selected, Female Selection Outnumbers Males

Bihar Police Constable Result: पहली बार 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित; महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक

Sat, 10 May 2025 12:38 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 10 May 2025 12:38 PM IST
सार

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 में पहली बार 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुरुषों से अधिक रहा, जो राज्य की समावेशी और महिला सशक्तिकरण नीतियों की सफलता दर्शाता है।

विज्ञापन
Bihar Police Constable Result: 8 Transgender Candidates Selected, Female Selection Outnumbers Males
बिहार पुलिस - फोटो : बिहार पुलिस

विस्तार

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024-25 के अंतिम परिणामों में राज्य में समावेशिता और समानता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की झलक दिखाई दी है। इस बार चयनित कुल 21,391 अभ्यर्थियों में 10,205 पुरुष, 11,178 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। 
विज्ञापन

नतीजों में 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल

यह पहली बार है जब ट्रांसजेंडर समुदाय से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पुलिस बल में शामिल हो रहे हैं। इसे सामाजिक न्याय और लैंगिक समानता की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। चयनित ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों में से एक, गोपालगंज निवासी दिव्या ने कहा कि हमारी पहचान अब सिर्फ समाज के हाशिए पर खड़े समुदाय की नहीं, बल्कि कानून के रक्षक की होगी। यह वर्दी हमें सम्मान, सुरक्षा और आत्मगौरव दोनों दे रही है। दिव्या जैसी कई ट्रांसजेंडर महिलाएं, अब तक सामाजिक भेदभाव और पहचान के संघर्ष का सामना करती रही हैं। वे अब खुद को न केवल बराबरी का हकदार मान रही हैं, बल्कि समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठा रही हैं।
विज्ञापन

 

महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा 

इस बार भर्ती में महिलाओं की संख्या 11,178 रही जो पुरुषों की तुलना में अधिक है, यह अपने आप में राज्य की महिला सशक्तिकरण नीतियों की सफलता को दर्शाता है। बिहार केंद्रीप चयन पर्षद के चेयरमैन जितेन्द्र कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा अगस्त 2024 में छह चरणों में आयोजित हुई थी, जिसमें 17.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1.07 लाख को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया और अंततः 21,391 को चयनित किया गया। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश रही कि भर्ती प्रक्रिया न केवल निश्पक्ष हो, बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दे सके।

अगस्त में हुई थी लिखित परीक्षा

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा अगस्त महीने में 07, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त 2024 को एक-एक पाली में आयोजित की गयी। शारीरिक दक्षता परीक्षा 09 दिसम्बर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में  आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed