Bihar Police Constable Recruitment 2020: केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) के तहत निकली कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही आवेदन कर लें। आठ हजार से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2020 है।
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri LIVE 2020: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, 10वीं पास के लिए भी है मौका
2 of 3
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
8415 पदों पर निकली है रिक्तियां
कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल रिक्तियां 8415 हैं। अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अगले साल 14 मार्च और 21 मार्च के बीच होगी। इन भर्तियों के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे।
इसे भी पढ़ें- SSC CHSL 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियां, आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर
3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन 13 नवंबर से ही शुरू हो चुका है और अब आवेदन में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। सबसे खास बात है कि इन पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18-25 वर्ष के बीच मांगी गई है। एससी, एसटी उम्मीदवारों (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष मांगी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें और आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।