Bihar Home Guard: बिहार होम गार्ड के 15000 से अधिक पदों पर कैसे होगा चयन? जानिए पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाई-स्टेप
Bihar Home Guard Selection Process: बिहार होम गार्ड के 15000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। लाखों उम्मीदवारों के मन में यह सवाल है कि चयन प्रक्रिया क्या होगी? यहां आप बिहार होम गार्ड की भर्ती के लिए चयन की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाई-स्टेप देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Home Guard: बिहार होम गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट का माध्यम से तुरंत आवेदन कर दें। राज्य सरकार द्वारा 15,000 से अधिक पदों पर होम गार्ड की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कई चरणों से होकर गुजरता है, जिसमें शारीरिक दक्षता, मेडिकल जांच, मेधा सूची और चरित्र सत्यापन जैसे अहम स्टेप्स शामिल हैं।
यहां हम आपको बताएंगे कि हर स्टेप पर क्या-क्या होगा, किन मानकों को पूरा करना जरूरी है, और कैसे आप का चयन होगा।
1. शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा
यह परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी और इसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी। प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:
पहला स्टेप: दौड़
सबसे पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और सत्यापन होगा। इसके बाद दौड़ आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की प्रतिस्पर्धाओं में शामिल नहीं किया जाएगा।
दूसरा स्टेप: ऊंचाई और सीने की माप
दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीने की माप की जाएगी। निर्धारित मानकों से कम माप वाले अभ्यर्थी बाहर कर दिए जाएंगे।
तीसरा स्टेप: ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक
इन तीनों इवेंट्स में प्रत्येक के लिए अधिकतम 5 अंक निर्धारित हैं। हर अभ्यर्थी को तीन-तीन मौके मिलेंगे।
2. चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Test)
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें इन बातों की जांच होगी:
- आंखों की रोशनी
- रंग पहचानने की क्षमता (कलर ब्लाइंडनेस)
- सुनने की शक्ति
- पांव की बनावट (प्लैट फूट), घुटनों की स्थिति (नॉकिंग नी)
- हकलाना आदि
यदि कोई अभ्यर्थी मेडिकल जांच से असंतुष्ट होता है, तो वह 24 घंटे के भीतर जिला पदाधिकारी को अपील कर सकता है। यह अपील एक सप्ताह के भीतर निपटाई जाएगी। देर से की गई अपील मान्य नहीं होगी।
3. मेधा सूची का निर्धारण
शारीरिक दक्षता परीक्षा के तीनों भागों में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलेवार मेधा सूची बनाई जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों की कोटि का उल्लेख होगा और प्रत्येक पद के लिए 1.5 गुना अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। अगर दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान हों, तो वरीयता निम्न आधार पर तय की जाएगी:- अधिक उम्र वाला अभ्यर्थी
- अधिक शैक्षणिक योग्यता
- इंटरमीडिएट में अधिक अंक
- देवनागरी लिपि में नाम की वर्णमाला के अनुसार वरीयता