फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar DElEd Answer Key 2024 OUT at secondary.biharboardonline.com, read more details

Bihar DElEd 2024: डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड; 23 मई तक कराएं आपत्ति दर्ज

Wed, 22 May 2024 01:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 22 May 2024 01:39 PM IST
सार

Bihar DElEd Answer Key 2024 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar DElEd Answer Key 2024 OUT at   secondary.biharboardonline.com, read more details
Bihar DElEd Answer Key 2024 Out - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Bihar DElEd Answer Key 2024 Out: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( BSEB) ने बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- dledthirds.biharboardonline.com. के माध्यम से उत्तर कुंजी डीउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। 

बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार प्रति आपत्ति 50 रुपये का भुगतान करके अंतिम तिथि 23 मई, 2024 रात 11:59 बजे से पहले चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com. पर जाएं।
  • अब होम पेज पर डीएलएड 2024 के लिए आपत्ति जांचने का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा और उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और परीक्षा की तारीख दर्ज करना होगा। 
  • विवरण जमा करने के बाद उम्मीदवार उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर  सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed