Bihar B.ed CET 2024: बिहार बीएड सीईटी आवेदन पत्र में आज से करें संशोधन, ये रहा लिंक; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड
Bihar B.Ed CET Application Correction 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय बिहार ने आज से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (बीएड सीईटी) सुधार विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आज से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं संशोधन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके का पालन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar B.Ed CET Application Correction 2024: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने आज 1 जून, 2024 को बिहार बीएड सीईटी आवेदन सुधार 2024 विंडो खोल दी है। जिन छात्रों ने निर्धारित समय के भीतर बिहार बीएड सीईटी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है और उनके आवेदन पत्रा में किसी तरह की त्रुटि रह गई है तो, वें आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी आवेदन सुधार सुविधा 4 जून, 2024 को समाप्त होगी। बिहार बीएड सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा 25 जून को निर्धारित है। 17 जून से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने बिहार बीएड सीईटी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- लिंग
- वर्ग
- जन्म की तारीख
- छात्र का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र विवरण
कैेसे करें आवेदन पत्र में सुधार?
छात्र बिहार बीएड सीईटी 2024 आवेदन सुधार प्रक्रिया में भाग लेने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, उस लिंक पर जाएं जिसमें लिखा है 'बिहार बी.एड सीईटी आवेदन सुधार'।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक के विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें.
- इसके बाद, एप्लिकेशन फॉर्म एडिट/करेक्शन के लिए दिए गए विकल्प को खोजें।
- आवश्यक परिवर्तन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।