फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bharat Dynamics Limited Project Engineer and other posts Recruitment 2024 Apply online at bdl-india.in

BDL Recruitment 2024: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 27 Jan 2024 05:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 27 Jan 2024 05:02 PM IST
सार

BDL Project Engineer Recruitment 2024: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bharat Dynamics Limited Project Engineer and other posts Recruitment 2024 Apply online at bdl-india.in
BDL Recruitment 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

BDL Recruitment 2024 : भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने 361 प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के तहत की जाएगी। भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2024 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

BDL Vacancy शैक्षणिक योग्यता

बीडीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीई/बी.टेक/बी.एससी इंजीनियरिंग (4 वर्ष)/एम.ई./एम.टेक पाठ्यक्रम या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BDL Recruitment 2024 आयु सीमा

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू है।

विज्ञापन

BDL Recruitment 2024 आवेदन शुल्क

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में प्रोजेक्ट इंजीनियर/ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट / प्रोजेक्ट ट्रेड असिस्टेंट / प्रोजेक्ट असिस्टेंट / प्रोजेक्ट ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed