BECIL Recruitment 2024: कंटेंट ऑडिटर सहित 231 पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका! 8वीं पास भी भर सकते हैं फॉर्म
BECIL Recruitment 2024: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड में 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए भर्तियां चल रहीं हैं। गौरतलब है कि आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है, लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें।
विस्तार
BECIL Recruitment 2024: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड ( BECIL) आज, 24 जून को कंटेंट ऑडिटर, मॉनिटर, सिस्टम टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। पात्र उम्मीदवार अपने भरे हुए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जमा कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
बीईसीआईएल के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 231 पदों को भरना है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- कंटेंट ऑडिटर - 07 पद
- सीनियर मॉनिटर - 20 पद
- मॉनिटर - 165
- एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट - 05 पद
- लॉजिस्टिक असिस्टेंट - 08 पद
- मैसेंजर/चपरासी - 13 पद
- सीनियर शिफ्ट मैनेजर - 01 पद
- शिफ्ट मैनेजर - 3 पद
- सिस्टम तकनीशियन - 09 पद
चयनित होने पर पदवार लगभग 19,279 से लेकर 60 हजार तक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पदवार पात्रता मानदंड जानने के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला अभ्यर्थियों को 885 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 531 रुपये का शुल्क लागू है।
आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट (becil.com.) पर जाएं।
- करियर पृष्ठ पर जाएं।
- पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।